Site iconSite icon AR Live News

विश्व गुणवत्ता दिवस: हिन्दुस्तान जिंक उच्च गुणवत्ता के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर प्रमाणित

World Quality Day - Hindustan Zinc reaffirms commitment to superior product quality and excellenceWorld Quality Day - Hindustan Zinc reaffirms commitment to superior product quality and excellence

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व गुणवत्ता दिवस के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक ने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो में जिंक, लेड और सिल्वर जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं, जो उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए प्रमाणित हैं। World Quality Day Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality Innovation

हिन्दुस्तान जिंक भारतीय जिंक और लेड उद्योग में पहली ऐसी कंपनी है, जिसने प्रतिष्ठित नेशनल एक्रेडीटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एण्ड कैलिब्रेशन लेबोरेटरिज से प्रमाणित है। इसके अलावा कंपनी के जिंक और लेड उत्पादों को लंदन मेटल एक्सचेंज में भी पंजीकृत किया गया है, कंपनी को 99.99 प्रतिशत शुद्ध सिल्वर के उत्पादन और कच्चे माल के जिम्मेदार सोर्सिंग को सुनिश्चित कर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के पालन के लिए प्रतिष्ठित लंदन बुलियन मेटल एसोसिएशन से भी प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

हिन्दुस्तान जिंक के पास आरईएसीएच प्रमाणन भी है, जो यूरोपीय संघ को उत्पादों का निर्यात करने के लिए आवश्यक है। यह प्रमाणन सुनिश्चित करता है कि हिंदुस्तान जिंक के उत्पाद सभी 27 यूरोपीय संघ सदस्य राज्यों में कड़े सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हैं। कंपनी भारत में भी उतने ही उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करती है जितने कि यूरोप और अन्य विकसित बाजारों में। हिन्दुस्तान जिंक को वैश्विक जिंक उद्योग में सबसे बड़े उत्पादों की श्रेणी में अपने व्यापक रेंज के जिंक उत्पादों के लिए एनवायरमेंटल प्रोडक्शन डिक्लेरेशरन अंतर्राष्ट्रीय सत्यापन भी प्राप्त हुआ है। ईपीडी एक स्वतंत्र सत्यापन है जो उत्पादों के लाइफ साइकिल पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में स्पष्ट और तुलनात्मक जानकारी प्रदान करता है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हम अपने व्यवसाय के हर पहलू में कुल गुणवत्ता प्रबंधन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। जिंक, लेड और सिल्वर के उत्पादन में विनिर्माण उत्कृष्टता से लेकर खरे मानदंडों तक, हम अपने ग्राहकों को एक विशिष्ट प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और बेजोड़ मूल्य प्रदान करने के लिए हर कदम पर गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। World Quality Day Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality Innovation

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version