चौथी क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट प्रकाशित करने वाली धातु और खनन क्षेत्र की देश की पहली कंपनी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक अपनी चौथी क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट लॉन्च करने वाली देश में धातु और खनन क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है। इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी स्टेण्डर्डस बोर्ड्स द्वारा जारी इंटरनेशनल फाइनेनशियल रिर्पोटिंग स्टेण्डर्डस एस 2 के लिये यह रिपोर्ट हिन्दुस्तान जिंक की जलवायु पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2023 के अनुसार विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी हिंदुस्तान जिंक 2050 तक या उससे पहले नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। (Hindustan Zinc Climate Action Report)
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की 2023 विश्व ऊर्जा आउटलुक रिपोर्ट के अनुरूप हिंदुस्तान जिंक की जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट जलवायु से संबंधित प्रकटीकरण पर ध्यान केंद्रित करती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कंपनी की शमन रणनीतियों के बारे में व्यापक और तुलनीय जानकारी प्रदान करती है। रिपोर्ट का उद्देश्य हितधारकों को जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में व्यवसाय से संबंधित अवसरों, जलवायु प्रबंधन रणनीतियों, प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के बारे में सूचित करना है
जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है
जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट के लॉन्च पर हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि “हिंदुस्तान जिंक में, सस्टेनेबिलिटी हमारे अस्तित्व के मूल में है। हमारे बिजली उपयोग में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ाने, बैटरी चलित वाहनों के संचालन, जल प्रबंधन सुनिश्चित करने जैसे कार्य हमारे स्वच्छ भविष्य की दिशा में सफल प्रयास है। इंटरनेशनल फाइनेनशियल रिर्पोटिंग स्टेण्डर्डस एस 2 सिफारिशों के अनुरूप हमारी नई जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट, पारदर्शिता और स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने इंटरनेशनल फाइनेनशियल रिर्पोटिंग स्टेण्डर्डस एस 2 सिफारिशों के अनुरूप पहली जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट लॉन्च पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह रिपोर्ट जलवायु कार्रवाई प्रयासों में हुई प्रगति को प्रदर्शित करती है। हिंदुस्तान जिंक ने एश्योरेंस स्टैंडर्ड आईएसएई 3000 के अनुरूप, अपने जलवायु-संबंधी रिपोर्ट पर एक स्वतंत्र आश्वासन रिपोर्ट प्रदान करने के लिए एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त फर्म के साथ भागीदारी की है। कंपनी को जल सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन में अपने अनुकरणीय प्रयासों के लिए कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट (सीडीपी) से प्रतिष्ठित लीडरशिप बैंड (ए-) पदनाम मिला है।
हिंदुस्तान जिंक की चौथी जलवायु कार्रवाई रिपोर्ट की मुख्य बातें
- वर्ष 2020 की आधार रेखा की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में जीएचजी उत्सर्जन तीव्रता में 14 प्रतिशत की कमी
- उत्पादित जिंक के प्रति टन 1 टन से भी कम कार्बन समकक्ष के कार्बन फुटप्रिंट के साथ एशिया का पहला कम कार्बन ‘ग्रीन’ जिंक इकोजेन लॉन्च किया
- 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव, यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि इसका संचालन पानी की कमी वाले राज्य राजस्थान में है
- 1.5 डिग्री सेल्सियस पेरिस समझौते के अनुरूप विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (एसबीटीआई) लक्ष्यों को मान्य करने वाली भारत की पहली धातु और खनन कंपनी
- 450 मेगावाट चौबीसों घंटे अक्षय ऊर्जा के लिए बिजली वितरण समझौते पर हस्ताक्षर किए, 180 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना से पहला बिजली प्रवाह शुरू हुआ,
- बोर्ड ने चौबीसों घंटे अक्षय ऊर्जा को 530 मेगावाट तक बढ़ाने को मंजूरी दी
- पंतनगर (उत्तराखंड) धातु के लिए 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सिंग प्लांट
- भूमिगत खदान में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करने वाली पहली भारतीय कंपनी
- कैप्टिव पावर प्लांट में सफल बायोमास उपयोग के परिणामस्वरूप 76,035 कार्बन उत्सर्जन में कमी आई
- अंतर-इकाई माल परिवहन और तैयार माल की आवाजाही के लिए 180 एलएनजी वाहन तैनात करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- सीमेंट उत्पादन और सड़क निर्माण में फ्लाई ऐश और जारोसाइट जैसे उप-उत्पादों के लाभकारी उपयोग के माध्यम से परिपत्र अर्थव्यवस्था के अवसरों को बढ़ाना
- जावर माइंस में 4,000 केएलडी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट के चरण 1 का उद्घाटन किया
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

