Site iconSite icon AR Live News

महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ को हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, आयड़ महासतिया में हुआ अंतिम संस्कार

mewar royal family maharana mahendra singh mewar passes away funeral held at mahasatiya in udaipurmewar royal family maharana mahendra singh mewar passes away funeral held at mahasatiya in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महाराणा महेंद्रसिंह मेवाड़ का सोमवार को आयड़ महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। महेंद्रसिंह मेवाड़ पिछले कुछ समय से बीमार थे और अनंता अस्पताल में रविवार को उनका निधन हो गया। महाराणा महेन्द्र सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए आज सुबह गुलाबबाग स्थित समोरबाग में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मेवाड़ परिवार से जुड़े घरानों के वंशज, राजपूत समाज के लोग और आमजन पहुंचे। maharana mahendra singh mewar passes away

पीएम नरेन्द्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई राजनेता समोरबाग पहुंचे और महाराणा महेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़, पुत्रवधु महिमा कुमारी के साथ ही परिवारजनों को सांत्वना दी। महाराणा महेन्द्र सिंह राजनीति में काफी सक्रिय रहे थे और चित्तौड़गढ़ से सांसद रह चुके थे। वर्तमान में महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा विधायक और पुत्रवधु महिमा कुमारी राजसमंद सांसद हैं। mewar royal family maharana mahendra singh mewar passes away funeral held at mahasatiya in udaipur

सुबह करीब 11 बजे समोरबाग से महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो समोरबाग से जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ाबाजार, भड़भूजा घाटी, देहलीगेट, अशोक नगर मेन रोड से आयड़ होते हुए महासतिया पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने नम आंखों से महेंद्र सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई दी। महासतिया में उनका अंतिम संस्कार हुआ। लोगों ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराजसिंह मेवाड़ और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। आज कई लोगों ने महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ को श्रद्धा-सुमन स्वरूप अपने व्यवसाय भी बंद रखे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version