Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ पूर्व राजघराने के महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन

maharana mahendra singh mewar passes awaymaharana mahendra singh mewar passes away

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य और महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ का आज 10 नवंबर को निधन हो गया। 84 वर्षीय महाराणा महेन्द्र सिंह का पिछले कुछ सामय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, करीब 8 दिन पहले स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट होने से उन्हें अनंता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज दोपहर 1.47 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन की खबर मिलते ही मेवाड़ में शोक की लहर है। (maharana mahendra singh mewar passes away)

महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ वर्तमान में विधायक और पुत्रवधु महिमा कुमारी मेवाड़ सांसद हैं। महाराणा महेन्द्र सिंह खुद भी चित्तौड़गढ़ के सांसद रह चुके थे। महाराणा महेन्द्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पूर्व राजघराने से जुड़े लोगों सहित राजनेता, जनप्रतिनिधि और कई लोग घर पहुंच रहे हैं।

maharana mahendra singh mewar passes away

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं। एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version