Site iconSite icon AR Live News

अनकंट्रोल डेंगू : प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज जयपुर और उदयपुर में

dengue in rajasthan maximum patients from jaipur and udaipur in 2024dengue in rajasthan maximum patients from jaipur and udaipur in 2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, कुछ जिलों में हालात काफी खराब है, प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज जयपुर और उदयपुर में देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं। (dengue in rajasthan maximum patients from jaipur and udaipur)

अनकंट्रोल हुए डेंगू के नियंत्रण में सरकार आंकड़ों को जरूर नियंत्रित कर रही है, यही कारण है कि सरकारी रिकॉर्ड में प्रदेश में डेंगू से अब तक कोटा और जयपुर ग्रामीण मिलाकर कुल 2 मौतें हुई हैं, इन आंकड़ों की पोल ऐसे भी खुलती है कि बीते महीने ही उदयपुर की एक आरएएस अधिकारी की मौत डेंगू से हुई थी, वे उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी, जब स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब हुआ तो परिजन उन्हें इलाज के लिए दूसरे राज्य ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई, तो सरकार ने अपनी ही आरएएस अधिकारी की डेंगू से हुई मौत को आंकड़ों में शामिल ही नहीं किया।

मौसमी बीमारियों में डेंगू के साथ ही मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 नवंबर तक 10460 डेंगू मरीज मिले हैं, इनमें सर्वाधिक जयपुर में 1202, उदयपुर में 1095 मरीज और जयपुर ग्रामीण में 681 मरीज पाए गए हैं। ऐसे ही हालात मलेरिया और चिकनगुनिया बीमारी में है। जहां प्रदेश में मलेरिया के 1647 केस मिले है, जिनमें सर्वाधिक बाड़मेर में 370, उदयपुर में 272 और जैसलमेर में 232 है। जबकि चिकनगुनिया के प्रदेश में 555 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें सर्वाधिक उदयपुर में 180, जोधपुर में 100 मरीज मिले हैं।

चिकित्सकों के अनुसार डेंगू बुखार के लक्षण शरीर में लंबे समय तक रहते हैं और अगर किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार है तो वह तत्काल चिकित्सक के परामर्श लेकर उपचार शुरू करे। किसी भी बीमारी का सबसे अच्छा उपचार बीमारी से बचाव करना है। लोग मच्छरदानी का उपयोग करें, घर में या आस-पास कहीं पानी इकट्ठा है तो उसे खाली करें ताकि मच्छर पनप नहीं पाएं। जब भी सुबह-शाम घर से बाहर निकलें तो पूरी आस्तीन के कपड़े, फुल पेंट जैसे कपड़े पहने, ताकि शरीर ढका रहे।

लक्षण : अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, गंभीर जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द, थकान, जी मिचलाना, उल्टी आना, दस्त होना, त्वचा पर लाल चकत्ते दिखना।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version