Site iconSite icon AR Live News

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बस हादसा, 30 लोगों की मौत

almora bus accidentalmora bus accident

उत्तराखंड। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मार्चुला के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में 30 यात्रियों की मौत हो गयी है, 12 यात्री गंभीर घायल है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।(almora bus accident) हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस रामनगर जा रही थी, अल्मोड़ा में मार्चुला के पास बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रशासनिक स्तर पर इस हादसे में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। हादसे के बाद एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के साथ ही पुलिस की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी लेकर बचाव राहत कार्य की ताजा स्थिति जानी। सीएम धामी ने गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस के खायी में गिरने से कुछ यात्री तो झटके से बस की खिड़की से बाहर गिरे।(almora bus accident)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version