Site iconSite icon AR Live News

दीपावली विशेष: उदयपुर में साढ़े 400 वर्ष पुराना महालक्ष्मी जी का मंदिर, स्वर्ण-रजत जड़ित वेश धारण कराया

deepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthandeepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली पर्व पर उदयपुर शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन के लिए सुबह से ही दूर दूर से भक्तों का आना लगा हुआ है। आज महालक्ष्मी जी को स्वर्ण-रजत जड़ित वेश धारण कराया गया है।(deepawali mahalaxmi puja udaipur)

महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भगवती लाल दसोत्तर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आज महालक्ष्मी जी को स्वर्ण-रजत जड़ित वेश धारण कराया गया है। उदयपुर शहर सहित दूर दूर के क्षेत्रों से भी सुबह से ही भक्त माता जी के दर्शन करने आ रहे है। उदयपुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रदेश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर साढ़े 400 वर्ष पुराना है। ऐसे में धनतेरस से दीपावली तक यहां धार्मिक उत्साह नजर आता है।

श्रीमाली जाती संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि 1 नवंबर को शाम को 5 बजे अन्नकूट की आरती होगी उसके पश्चात अन्नकूट दर्शन होंगे। दीपावली पर्व पर आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था को लेकर विभिन्न समितियां बनाई गई है जो कि मंदिर के आसपास व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले हुए है। मंदिर मार्ग पर आकर्षक सजावट भी की गई है।(deepawali mahalaxmi puja udaipur)

जगदीश मंदिर में 2 नवंबर को गोवर्धन पुजा व अन्नकुट महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर पुजारी विनोद ने बताया कि शाम 5.30 बजे से अन्न्कुट दर्शन होंगे। दीपावली पर उदयपुर शहर में स्थित ऐतिहासीक जगदीश मंदिर में अन्नकुट महोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version