Site iconSite icon AR Live News

धनतेरस पर महालक्ष्मी जी के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से मंदिर पहुंच रहे भक्तजन: रात 12 बजे तक दर्शन होंगे

deepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthandeepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो गई है। आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का दर्शन के लिए आना शुरू हो गया है। महालक्ष्मी जी को चांदी का वेश एवं सोने चांदी के आभूषण धारण करवाए है। मंदिर मार्ग पर आकर्षक सजावट भी की गई है। महालक्ष्मी मंदिर में 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।(deepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthan)

महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भगवती लाल दसोत्तर ने बताया कि धरतेरस पर्व पर महालक्ष्मी जी को चांदी का वेश एवं सोने चांदी के आभूषण धारण करवाए है। आज सुबह चार बजे से ही भक्तों का महालक्ष्मी के दर्शन करने मंदिर पहुंचना शुरू हो गया है और आज रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। उदयपुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रदेश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर साढ़े 400 वर्ष पुराना है ऐसे में चार से पांच लोग धनतेरस से दीपावली तक दर्शन करने आते है। 31 अक्टूबर को दीपावली के दर्शन होंगे।

श्रीमाली जाती संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि 30 अक्टूबर को रूप चौदस के अवसर पर भी महालक्ष्मी जी की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 31 अक्टूबर दीपावली के दिन माता जी को 500000 रूपए का सोने एवं चांदी के वर्क का वेश धारण कराया जाएगा। 1 नवंबर को शाम को 5 बजे अन्नकूट की आरती होगी उसके पश्चात अन्नकूट दर्शन होंगे। दीपोत्सव के कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है।(deepawali mahalaxmi ji puja udaipur rajasthan)

शहर के जगदीश मंदिर में आगामी 2 नवंबर को गोवर्धन पुजा व अन्नकुट महोत्सव आयोजित होगा। मंदिर पुजारी विनोद व योगेश ने बताया कि शाम 5.30 बजे से अन्न्कुट दर्शन होंगे। पुजारी परिषद जगदीश मंदिर एवं अन्य भक्तजन द्वारा भव्य महोत्सव के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। कोई भी भक्तजन अन्नकुट उत्सव में सेवा सामग्री भेंट कर सकता है।

दीपावली पर्व को लेकर उदयपुर शहर में जगह जगह लोगों के घरों, प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों पर रोशनी की गई है। शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर भी उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा आकर्षक रोशनी की गई है। इससे हर तरफ दीपोत्सव का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। शहर भर में जगह जगह दूकानों पर लोग दीपक, मिठाइयां,आतिशबाजी सामग्री के साथ ही पूजन सामग्री खरीदने में लगे हुए है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version