Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस ने स्टार प्रचारक लायक भी नहीं समझा रघुवीर मीणा को

rajasthan by election 2024 congress star pracharakrajasthan by election 2024 congress star pracharak

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 40 नेताओं की सूची जारी की है। खास बात यह है कि इसमें लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव हार चुके मांगीलाल गरासिया जैसे नेताओं के तो नाम है, लेकिन सीडब्ल्यूसी मैंबर रह चुके रघुवीर मीणा को पार्टी ने स्टार प्रचारक लायक भी नहीं समझा। रघुवीर मीणा उप चुनाव में सलूंबर से दावेदार भी थे, लेकिन पार्टी ने उनको टिकट भी नहीं दिया।(rajasthan by election star pracharak)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे बड़े नेताओं को चुनावी प्रचार अभियान की कमान सौंपी है।

बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनिया, पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया, उदयलाल आंजना और पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नाम भी  स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम बात कही जा सकती है कि पार्टी ने लगातार तीन बार गोगुंदा से विधानसभा का चुनाव हार चुके मांगीलाल गरासिया जैसे नेता को तो स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दे दी, लेकिन रघुवीर मीणा जो कि कांग्रेस की सर्वोच्च कमेटी सीडब्ल्यूसी के मैंबर रह चुके है, उनको इस उप चुनाव में स्टार प्रचारक लायक भी नहीं समझा।(rajasthan by election star pracharak)

सलूंबर विधानसभा उप चुनाव में रघुवीर मीणा टिकट के प्रबल दावेदार थे और अपना टिकट फाइनल मान रहे थे, उसके बावजूद उनका टिकट कट गया। माना जा रहा है कि रघुवीर मीणा को प्रदेश की राजनीति में मजूबती दिलाने में और सीडब्ल्यूसी का मैंबर बनवाने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अहम रोल रहता आया, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गहलोत और रघुवीर के बीच दूरिया बनना शुरू हुई और धीरे-धीरे गहलोत ने रघुवीर को साइड लाइन कर दिया। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत का भी इस बार साथ नहीं मिला, इसलिए रघुवीर उप चुनाव में टिकट पाने में सफल नहीं हो पाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version