जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मई 2023 में हुई राजस्व अधिकारी (आरओ) ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा-2022 को आज शुक्रवार को रद्द कर दिया है। आरपीएससी यह परीक्षा दोबारा करवाएगा। एसओजी द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद आरपीएससी ने यह निर्णय लिय है। खास बात है कि पिछली सरकार में पेपर लीक और नकल को मुद्दा बनाने वाली वर्तमान भाजपा सरकार भी अपने कार्यकाल में हुई परीक्षा को पेपर लीक या नकल गिरोह से नहीं बचा सकी और सरकार को यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी है।(RO and EO exams canceled)
आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार आयोग ने 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए ईओ और आरओ भर्ती परीक्षा में 1 लाख 96 हजार 483 कैंडिडेट शामिल हुए थे। पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी लिस्ट में कुल 311 अभ्यर्थी शामिल थे।
संदिग्ध अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की दोबारा जांच की गयी
नया शहर पुलिस थाना में दर्ज मामला की जांच पूरी कर 8 अगस्त 2023 को चालान पेश किया था। इस चालान में बताया गया था कि परीक्षा सेंटर्स पर अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल हुई थी। ईओ और आरओ परीक्षा में नकल की शिकायतें मिलने पर आरपीएससी ने जांच के लिए 12 जून 2024 को एटीएस और एसओजी को पत्र लिखा था। डॉक्युमेंट सत्यापन में शामिल अभ्यर्थियों के संदिग्ध होने पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की दोबारा जांच की गयी।(RO and EO exams canceled)
कई अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ से नकल की थी
एसओजी ने जांच में पाया कि ईओ, आरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, कई अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ से नकल की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन मामले दर्ज किए गए और कुछ गिरफ्तारियां भी की गयी हैं। जांच रिपोर्ट को देखते हुए आयोग ने परीक्षा निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

