Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत 60 लाख रुपये का ऋण वितरण

Hindustan Zinc Sakhi project rs 60 lakh loan distribution to women for empowermentHindustan Zinc Sakhi project rs 60 lakh loan distribution to women for empowerment

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत जावर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) द्वारा सखी एसएचजी को 60 लाख रुपये का लघु ऋण वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सखी महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और विकास को बढ़ावा देना है। यह क्रेडिट.लिंकेज सखी परियोजना के माध्यम से राजस्थान के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में महिला-नेतृत्व वाली आजीविका गतिविधियों को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों में मील का पत्थर है। (Hindustan Zinc Sakhi project)

सखी महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और विकास को चिह्नित करने के उद्धेश्य से जावर माइन्स कम्युनिटी सेंटर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरएमजीबी क्षेत्रीय प्रबंधक उदयपुर कमलेश कुमार गुप्ता और टिड़ी के शाखा प्रबंधक रोशन लाल उपस्थित थे जिन्होंने सखी महिलाओं द्वारा प्रदर्शित प्रेरणा और वित्तीय अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम में गिर्वा ब्लॉक के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि और आसपास गांवों के पुलिस प्रतिनिधि सहित 150 से अधिक सखी महिलाएं उपस्थित रहीं। सखी हिंदुस्तान जिंक की एक प्रमुख सीएसआर पहल हैए जिसे मंजरी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।(Hindustan Zinc Sakhi project rs 60 lakh loan distribution to women for empowerment)

यह भी पढ़ें : उठोरी अभियान में 90 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

Exit mobile version