Site iconSite icon AR Live News

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिपः विजेता टीम मुम्बई को पांच लाख रूपए और स्टार प्लेयर को मिली कार

4th physical disability t20 cricket championship mumbai won championship trophy4th physical disability t20 cricket championship mumbai won championship trophy

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया (डीसीसीआई) द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें मुंबई टीम ने ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली। मुम्बई टीम को विजेता के रूप में को 5 लाख रुपए और उपविजेता कर्नाटक को 2.50 लाख रुपए प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में देश की 24 टीमों के 350 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने 67 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।(4th physical disability t20 cricket championship mumbai won)

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बीएन कॉलेज मैदान पर हुए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। नरेंद्र मंगोरे के शानदार 68 रन की मदद से कर्नाटक ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मुंबई टीम ने रविंद्र संते के 70 रन और प्रसाद चौहान के 57 रन के योगदान से 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बनाकर 8 विकेट से ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चैंपियनशिप के लिए क्या बोले प्रशांत अग्रवाल, वीडियो पर क्लिक कर सुनें-:

समापन समारोह में फाइनल मैच के हीरो मैन ऑफ द मैच मुंबई के रविंद्र संते को 11000 रूपए, टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर राजस्थान के सतीश किराड़ को 25000 रूपए, महाराष्ट्र से बेस्ट फील्डर कुणाल फनंसे को 25000 रूपए कर्नाटक से बेस्ट बैट्समैन शिवाशंकरा को 25000 रूपए का पुरस्कार दिया गया। ये पुरस्कार स्मीनू जिन्दल जिंदल के स्वयं संस्थान की ओर से दिया गया।

प्लेयर ऑफ सीरीज मुंबई के आकाश पाटिल को स्कूटी तथा स्टार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने राजस्थान के सुरेंद्र खोरवाल को कार की चाबी सौंपी गई। यह उपहार श्री चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा दिया गया। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मेजबान राजस्थान और महाराष्ट्र की टीम को 1-1 लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। मुम्बई टीम को विजेता के रूप में को 5 लाख रुपए और उपविजेता कर्नाटक को 2.50 लाख रुपए प्रदान किए गए। (4th physical disability t20 cricket championship mumbai team won championship trophy by narayan seva sansthan and DCCI)

समापन समारोह में संस्थान संस्थापक कैलाश ”मानव” ने क्रिकेट के इस महाकुंभ को सफल होने पर सभी को बधाई दी और खिलाड़ियों की सराहना की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया थे। अध्यक्षता खाटू श्याम मंदिर प्रबंध कमेटी के चेयरमैन एवं डीसीसीआई के संरक्षक महाराज प्रताप सिंह ने की। डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने टूर्नामेंट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डीसीसीआई की राजस्थान अध्यक्ष ज्योत्सना चौधरी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर सैनी, राजस्थान रॉयल्स के हेड स्टाफ अभिजीत, राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान रोहित झालानी, डीसीसीआई के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह, डीसीसीआई कॉरपोरेट अफेयर कमेटी के चेयरमैन राजेश भारद्वाज, चतुर्भुज फाउंडेशन के राहुल पटेल एवं स्वयं फाउंडेशन के प्रतिनिधि भूपेंद्र कुमार मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version