Site iconSite icon AR Live News

राइजिंग राजस्थानः उदयपुर में 13 हजार करोड़ के 183 एमओयू

Rising Rajasthan District Level Investor Summit in udaipurRising Rajasthan District Level Investor Summit in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राइजिंग राजस्थान की जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट में मंगलवार को उदयपुर में 13 हजार करोड़ के 183 एमओयू हुए।(Rising Rajasthan Summit udaipur)

समारोह के दौरान जिला स्तर पर प्राप्त 13 हजार करोड़ रूपए के 183 निवेश प्रस्तावों पर एमओयू का हस्तांतरण किया गया। इनमें से करीब 1500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव कार्यक्रम के दौरान हाथों-हाथ ही प्राप्त हुए। इनमें पर्यटन, खनन, फर्टिलाइजर, मार्बल उद्योग, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इन इकाईयों की स्थापना से उदयपुर जिले में 35 रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

जिला उद्योग केंद्र तथा रीको के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट में प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, युडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा, रीको के उपमहाप्रबंधक अजय पाण्ड्या व संजय नैनावाटी सहित कई निवेशक मौजूद थे।(Rising Rajasthan Summit udaipur)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version