Site iconSite icon AR Live News

भीलवाड़ा के बनेड़ा में बीती रात हुई 43 मिलीमीटर बारिश

rain in Rajasthanrain in Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कुछ भागों में तीन दिनों से बेमौसम की बारिश का दौर बना हुआ है। बीती रात भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा में 43 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच बारिश हुई। राजस्थान में कई जगह तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।(rain in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार बनेडा (भीलवाडा) 43, भरतपुर तहसील(भरतपुर) 30, रूपबास 10, रेवदर सरोही 10, जालौर 10, सांचौर 30, जसवंतपुरा 10, रानीवाड़ा 10, भीनमाल 10, शिव बाड़मेर 10,सिंदरी 10, सिवाना 10,ओसियां जोधपुर 10 और बिलाड़ा में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश हुई है। (rain in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो रहा है। 23 अक्टूबर को इसके ओडिशा के उत्तरी तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धीरे धीरे यह चक्रवाती तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होगा और इस दौरान प्रभवित क्षेत्रों में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसको देखते एनडीआरएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।

एक दिन पहले उदयपुर शहरी क्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के बाद उदयपुर में मौसम साफ हुआ है। सुबह से ही तेज धूप का असर बना हुआ है। इधर मेवाड़ में किसानों ने अब खेतों में नई फसल की बुआई की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version