अब तक 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2431 आवेदन प्राप्त
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा उपचुनाव वाले राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।(by-election home voting)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता घर पर रहकर ही वोट डालने के लिए 23 अक्टूबर तक निर्धारित प्रपत्र 12डी में बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचुनाव के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में आवेदन बुधवार तक किए जा सकते है। सोमवार तक होम वोटिंग के लिए कुल 2431 मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1663 और 768 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।(by-election home voting)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

