बीती रात बाड़मेर के सेडवा में हुई 42 मिलीमीटर बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित जिले में आज सोमवार को कुछ जगह बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। बीती रात बाड़मेर के सेडवा में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है।(rain in udaipur rajasthan)
उदयपुर में आज सुबह से ही तेज गर्मी का असर बना हुआ है। शाम पौने चार बजे शहरी क्षेत्र में कुछ जगह बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। जिले में कुछ जगह तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पीछले 24 घंटों में नदोती करोली में 16 मिलीमीटर, सीकरी दौसा 5, कुंभलगढ़ राजसमंद 3, सांचौर में 12 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को उदयपुर,कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए रहने और कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।(rain in udaipur rajasthan)
बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन रहा है। 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस तूफान की चपेट में आ सकते है। तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तूफान के असर से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और जो भी मछुआरे समुद्र के बीच है उनको बाहर आने की सलाह दी गई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

