Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल में हुआ पिंक तंबोला : डॉक्टर्स ने स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक

geetanjali hospital pink tambola for breast cancer awareness in pink octobergeetanjali hospital pink tambola for breast cancer awareness in pink october

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल ने पिंक अक्टूबर के तहत पिंक तम्बोला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राजघराने की सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नियमित रूप से स्तनों का स्वयं परीक्षण करना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम का नेतृत्व गीतांजली हॉस्पिटल के सीओओ ऋषि कपूर, डीजीएम मार्केटिंग कल्पेश चन्द रजबार और दीपमाला मेवाड़ा ने किया। कार्यक्रम में उदयपुर की करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो अपने-अपने स्तर पर सामाजिक संस्थाओं में काफी सक्रिय भी हैं। (geetanjali hospital pink tambola)

सीओओ ऋषि कपूर ने पिंक अक्टूबर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में स्तन कैंसर एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती है, और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गीतांजली हॉस्पिटल भी इस दिशा में समाज में निरंतर योगदान दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान गीतांजली हॉस्पिटल की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ. पूजा गांधी, डॉ. सुमन परिहार, डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. सुषमा मोगरी, डॉ. भामिनी जाखेटिया, और डॉ. शब्दिका कुलश्रेष्ठ द्वारा एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा में स्तन कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने भी अपने प्रश्न पूछे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने भी सवाल-जवाब किये।

कार्यक्रम में स्तन कैंसर जागरूकता पर नाटक मंचन किया गया। जिसे मेडिकल कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किया गया। नाटक मंचन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। पिंक तंबोला में महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में 4 विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार में फ्रिज, तृतीय पुरस्कार में वाशिंग मशीन, चतुर्थ पुरस्कार में माइक्रोवेव व साथ ही लगभग 50 इलेक्ट्रॉनिक व पुरस्कार भी वितरित किए गए। महिलाओं ने सेल्फी पॉइंट्स पर तस्वीरें खींचीं और अंत में फिंगरप्रिंट करके मेमोरी वॉल पर कार्यक्रम की यादों को दर्ज किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version