उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैंसर के कारण खाने और पानी पीने तक के लिए मोहताज हुए रोगी का जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में स्टंट लगाया गया। इस तकनीक का उपयोग कर रोगी के भोजन निगलने और पानी पीने के लिए रास्ता खोला गया। यह प्रकिया पूरी तरह निशुल्क की गई। (cancer treatment in GBH cancer hospital udaipur)
ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि मोहन मीणा (परिवर्तित नाम) पिछले कुछ दिनों से ना खाना खा पा रहा थे और ना ही पानी पी पा रहे थे। उनका खाना-पीना पूरी तरह बंद होने पर परिजन यहां जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में लेकर पहुंचे थे।
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर जैन और डॉ. कपिल मोहता द्वारा जांचों के बाद पाया गया कि रोगी के भोजन नली (इसो फेगस ग्रास नली) में गांठ है जिसके दबाव के कारण बाधित हो रही है और मरीज को यह दिक्कत हो रही है। यहां कैंसर की गांठ के आर-पार स्टंटिंग की गई। स्टंट लगाने से मरीज अगले ही दिन खाने-पीने योग्य हो गया। इससे उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। अब उनका कैंसर का उपचार होगा। डॉक्टर के अनुसार देश में चुनिंदा सेंटर पर ही यह सुविधा उपलब्ध है जिसमें से जीबीएच जनरल हॉस्पिटल भी शामिल है। (cancer treatment in GBH cancer hospital udaipur)
यह भी पढ़ें : गोल्डन पीरियड में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तो बची जिंदगी

