Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में दीपावली मेला 21 से : सांस्कृतिक कार्यक्रम में आएंगे कई नामी कलाकार

fireworks shop in udaipur sanchi fireworks patakhon ki dukan in udaipurfireworks shop in udaipur sanchi fireworks patakhon ki dukan in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के टाउनहॉल में सोमवार (21 अक्टूबर) से नगर निगम के दीपावली मेले की शुरूआत हो जाएगी। मेला 15 दिन चलेगा और इसमें 7 दिन तक शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, इसमें देश के कई नामी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मेले के पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।(deepawali mela udaipur)

नगर निगम की सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेले का उद्घाटन सोमवार 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे अस्थल आश्रम के महामण्डलेश्वर रास बिहारी शरण करेंगे। मेला 4 नवंबर तक चलेगा जबकि 27 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दो दिन 21 व 22 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभा नाइट व उभरते सितारे कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं के कार्यक्रम होंगे।

मेला स्थल पर विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही करीब 300 स्टॉले लगेगी। झूलों व स्टालों के लिए स्थान की अस्थायी निलामी से निगम को कुल 2,50,00000 रूपये की आय हुई है। मेला प्रभारी नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश होंगे।आज रविवार को मेला स्थल पर सुबह से ही दूकानदार अपनी अपनी स्टाले तैयार करने और झूले लगाने में लगे हुए है।(deepawali mela udaipur)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version