Site iconSite icon AR Live News

विजया रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

Vijaya Kishore Rahatkar appointed as Chairperson of the National Commission for WomenVijaya Kishore Rahatkar appointed as Chairperson of the National Commission for Women

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान की सह प्रभारी विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग को अध्यक्ष बनाया गया है। वे महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। डॉ.अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।(Vijaya Rahatkar Chairperson NCW)

विजया रहाटकर भाजपा में विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में बेहतर काम किया। माना जा रहा है कि इसी के चलते उनको अब महिला आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने “सक्षमा” (एसिड पीड़ितों की मदद), “प्रज्वला” (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना), और “सुहिता” (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी पहलों को प्रमखुता से आगे बढ़ाया। उन्होंने पॉक्सो, ट्रिपल तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया।

2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में रहाटकर ने स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू किया। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। महिला सशक्तिकरण में किए गए कार्यां को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ अवार्ड और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार सहित कई बार सम्मानित किया जा चुका है।(Vijaya Rahatkar Chairperson NCW)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version