Site iconSite icon AR Live News

नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप: प्रमोद ने जड़ा शतक, सुपर ओवर ने मैच को बनाया रोमांचक

4th national physical disability t20 cricket championship in udaipur pramod kumar from delhi team century4th national physical disability t20 cricket championship in udaipur pramod kumar from delhi team century

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवा दिन जबरदस्त रहा। बीएन ग्राउंड पर दिल्ली ने पहले खेलते हुए 183 का विशाल स्कोर प्रमोद कुमार के शतक की बदौलत खड़ा किया। जबाब में हिमाचल को 68 रन ही बना सका और दिल्ली ने 115 रन से जीत अपने नाम की। वहीं हरियाणा और छत्तीसगढ़ टीमों के बीच हुआ मैच सुपर ओवर के कारण रोमांचक हो गया। (4th national physical disability T20 cricket championship)

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 145 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी छत्तीसगढ़ 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तब अम्पायर ने सुपर ओवर कराया। सुपर ओवर में हरियाणा ने 2 विकेट पर 10 रन बनाए पर छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने 2 विकेट पर 11 रन बनाकर जीत अपनी झोली में डाली। जम्मू ने हैदराबाद के 137 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने झारखंड को 57 से हराया। छत्तीसगढ़ के अमृतपाल सिंह, महाराष्ट्र के सतीश राठौड़, शतकवीर दिल्ली के प्रमोद कुमार और जम्मू के निखिल मन्हास प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दूसरे सत्र के 4 मैचों में मुम्बई ने गुजरात को और तमिलनाडु ने विदर्भ को 4-4 विकेट से परास्त करते हुए जीत दर्ज की। वेस्ट बंगाल ने 159 रन बनाकर अपने टारगेट की रक्षा करते हुए उड़ीसा को 135 पर रोका और विजयी हुई। इधर नारायण स्पोर्ट्स एकेडमी में कर्नाटक ने 158 रन बनाकर आंध्रा को 13 रन से हराया। मुम्बई के विक्रांत केनी, तमिलनाडु के पी विक्टर, वेस्ट बंगाल के तुषार पॉल और कर्नाटक के विजय हादिमनी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रविवार को हरियाणा बनाम गुजरात, दिल्ली बनाम राजस्थान, चंडीगढ़ बनाम बिहार और कर्नाटक बनाम जम्मू कश्मीर तथा द्वितीय पारी मुंबई वर्सेज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ वर्सेज उत्तर प्रदेश, झारखंड वर्सेज केरल और पंजाब वर्सेज बड़ौदा के बीच खेले जायेंगे। शहरवासियों से अपील है कि वे रविवार को समय निकालकर ये रोमांचक मुकाबले देखने जरूर आएं। यहां उन्हें क्रिकेट का ऐसा जुनून देखने को मिलेगा, जो शायद उन्होंने कभी सामान्य क्रिकेट में नहीं देखा हो। (4th national physical disability T20 cricket championship)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version