उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट को लेकर खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने शुक्रवार को उदयपुर में माइनिंग सेक्टर के स्टेक होल्डर्स और माइनिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा की।(Rising Rajasthan Investment)
उदयपुर मार्बल प्रोसेसिंग समिति भवन में हुए कार्यक्रम में खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकान्त ने कहा है कि राजस्थान का माइनिंग सेक्टर देश-प्रदेश के आर्थिक विकास का प्रमुख सेक्टर है। ऐसे में हमें 8 नवंबर को जयपुर में होने वाली प्री समिट और दिसंबर में आयोजित इंवेस्टमेंट समिट में अधिक से अधिक निवेश प्रस्ताव लेकर आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के माइनिंग सेक्टर से रोड़ शो में 45 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं। 8 नवंबर को जयपुर में आयोजित प्री-समिट में माइनिंग सेक्टर में 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के एमओयू हस्ताक्षरित होंगे।(Rising Rajasthan Investment)
निदेशक खान एवं भूविज्ञान भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जयपुर और कोटा के बाद अब उदयपुर में स्टेक होल्डर्स से संवाद हुआ है। इस प्रकार के संवाद से एक दूसरे की समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है वहीं कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने का अवसर मिलता है।
मार्बल व्यवसायियों ने दिए सुझाव
राजसमंद से मार्बल माइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव राठौड़, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सुराणा सहित मार्बल व्यवसायियों ने सुझाव दिए। अतिरिक्त निदेशक दीपक तंवर, एमपी मीणा, पीआर आमेटा, एसएमई एसपी शर्मा, कमलेश्वर बारेगामा, सतीश आर्य श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी रिमोट सेंसिंग सुनील वर्मा, एमई आसिफ अंसारी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

