काफी देर चली समझाइश के बाद माने परिजन और समाजजन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से नजदीक मदार बड़ा तालाब के पास आदमखोर पैंथर (लेपर्ड) द्वारा खेत में फसल काट रही महिला को मारने के मामले में गुरूवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वन विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए परिजनों ने कहा पहले उसे आदमखोर पैंथर को पकड़ कर गोली मारो, इसके बाद ही शव लेंगे। (udaipur people demand to shoot maneater)
आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से लेकर दोहपर 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की समझाइश और पैंथर को मारने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेने को तैयार हो गए।
गौरतलब है कि बुधवार को आदमखोर पैंथर ने मदार बड़ा तालाब के पास खेत में फसल काट रही दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला किया था, इसमें गंभीर घायल हुई मदार निवासी मांगीबाई की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी, जबकि केसीबाई का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर है। मदार बड़ा तालाब आदमखोर पैंथर के पिछले शिकार वाले गांव केलवों का खेड़ा और राठौड़ों का गुड़ा गांव से 6-7 किलोमीटर दूर ही है, ऐसे में यह एरिया आदमखोर पैंथर का रेड जोन एरिया है। आदमखोर पैंथर गोगुंदा-बड़गांव उपखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में लगातार इंसानी शिकार कर रहा है। 18 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच 8 गांवों में आदमखोर पैंथर ने 8 लोगों का शिकार किया है। इनमें 5 महिलाएं, 1 बच्ची और 2 बुजुर्ग पुरूषों का शिकार किया है।
ग्रामीणों में दहशत, खेत पर कैसे जाएं
आदमखोर पैंथर के रेड जोन एरिए में आने वाले गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा हैं खेत पर फसल देखने कैसे जाएं। आदमखोर पैंथर इतना खुंखार हो चुका है कि वह समूह में भी हमला कर रहा है। आदमखोर पैंथर ने जब दोनों महिलाओं पर खेत में हमला किया, उस समय वहां कुछ फीट की दूरी पर एक महिला का बेटा और बहू भी थे। उस वक्त खेत में चार लोग काम कर रहे थे। udaipur people demand to shoot maneater
यह भी पढ़ें : आदमखोर पैंथर अब तक कर चुका है 8 लोगों का शिकार, इसमें 5 महिलाएं और 1 बच्ची थी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

