Site iconSite icon AR Live News

बदमाशों की आंख खुलती, उससे पहले दबोचे गए : जिले में 363 बदमाश गिरफ्तार

udaipur police arrest 363 criminals in raids early morning todayudaipur police arrest 363 criminals in raids early morning today

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में बुधवार अलसुबह पुलिस टीमों ने एक साथ बदमाशों के ठिकानों पर छापे मारे। बदमाशों की आंख खुलती, इससे पहले तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई में 363 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए बदमाशों में कई लूट, हत्या का प्रयास, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित थे, जबकि कई के खिलाफ कोर्ट से वारंट तक जारी हो चुके थे। (udaipur police arrest 363 criminals in raids early morning today)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और मुकदमों में वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ के लिए उदयपुर शहर और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज अलसुबह विशेष अभियान चलाया गया। उदयपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिस जवानों की 100 टीमों ने 500 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की है। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 363 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आर्म्स एक्ट में 2, एनडीपीएस एक्ट में 2, आबकारी अधिनियम 3, हत्या का प्रयास में 1, लूट में 2, धुम्रपान अधिनियम में 1, स्थाई वांरटी 45, गिरफ्तारी वांरट में 37 व जिले के थानो में विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरणों में वांछित 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 267 बदमाशों को इंसिदादी कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि गंभीर अपराधो में सक्रिय 40 अपराधियों को चिन्हित कर उन पर निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट पत्रावलिया खोली गई। एसपी ने जनता से अपील की है कि अपराध व अपराधियों की सूचना पुलिस को देवे, सुचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version