Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल मनाएगा पिंक अक्टूबर : ब्रेस्ट कैंसर को लेकर करेंगे जागरूक

geetanjali hospital pink october for breast cancer awareness campaigngeetanjali hospital pink october for breast cancer awareness campaign

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली हॉस्पिटल अक्टूबर माह को पिंक अक्टूबर के रूप में मनाएगा। इसके तहत गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इसी के तहत 19 अक्टूबर को पिंक तंबोला होगा। पिंक तंबोला को लेकर बुधवार को गीतांजली हॉस्पिटल के सीओओ ऋषि कपूर, डीजीएम सेल्स और मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार सहित सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय रहने वाली दीपमाला मेवाड़ा व अन्य महिलाओं ने बैठक की। (geetanjali hospital pink october)

बैठक के दौरान ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी ने सुझाव दिए। गीतांजली हॉस्पिटल की वरिष्ठ विशेषज्ञों डॉ अंजना वर्मा, डॉ पूजा गांधी, डॉ सुमन परिहार, डॉ रेणु मिश्रा, डॉ कल्पना गुप्ता, डॉ सुषमा मोगरी, डॉ भामिनी जाखेटिया, डॉ शब्दिका कुलश्रेष्ठ के सहयोग से ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योजना बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि पिंक अक्टूबर के तहत तंबोला, फिंगर प्रिंटिंग, सेल्फी पॉइंट्स, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पर आधारित नाटक, और डॉक्टरों द्वारा पैनल चर्चा जैसी कई आयोजन किए जाएंगे। महिलाएं पिंक ड्रेस कोड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। बैठक का संचालन गीतांजली हॉस्पिटल के ब्रांडिंग और पीआर विभाग से हरलीन गंभीर ने किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version