उदयपुर के पेसिफिक यूनिवर्सिटी में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी कॉन्फ्रेंस
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक विश्वविद्यालय और गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में इस बार उदयपुर में 75वीं ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। पेसिफिक यूनिवर्सिटी में 18 अक्टूबर से यह कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें देश के 400 से अधिक महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर, प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे। (75th all india commerce conference will be held at pacific university udaipur from 18 october, 2300 educationist will participate)
खासबात है कि इस सम्मेलन में 2300 से अधिक शिक्षाविदों के 1008 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रोवोस्ट एंड डीन एनएमआइएमएस मुम्बई से प्रो जस्टिन पॉल हैं।
कॉन्फ्रेंस के सार की एक रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे, ताकि नीति निर्माण में हो सहायक
पेसिफिक ग्रुप के सचिव राहुल अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान राष्ट्रहित के विभिन्न आर्थिक, औद्योगिक एवं वित्तीय मुद्दों पर परिचर्चा होगी, जिससे कि राष्ट्रीय विकास के लिए एक सुदृढ़ औद्योगिक एवं वाणिज्यिक नीति निर्माण में सहायता मिले तथा उद्योग जगत में आ रही समस्याओं के निदान के लिए भी उचित एवं अनुकूल सुझाव दिए जा सकेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा की जाने वाली चर्चा का डॉक्टयूमेंट तैयार होगा और वह सरकार को भी भेजा जाएगा, ताकि औद्योगिक एवं वाणिज्यिक नीति निर्माण में हर पहलू को ध्यान में रखा जाए। कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी बांसवाड़ा के कुलपति प्रो. केएस ठाकुर ने बताया कि दक्षिण राजस्थान में होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कॉमर्स कॉन्फ्रेंस है, जिसका लाभ क्षेत्र के विभिन्न शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों को व्यापक रूप से मिलेगा।
एआई के दौर में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एजुकेशन के रोडमैप पर रहेगा फोकस
पेसिफिक विश्व विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि डिजिटल युग में वाणिज्य और प्रबंधन शिक्षा के लिए रोडमैप विकसित करने और भारतीय ज्ञान परंपराओं के आधार पर प्रबंधन के भविष्य की संभावनाओं पर भी परिचर्चा होगी। विश्व में अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता के दौर में मानव संसाधन की बदलती भूमिका पर विशेष सत्र भी होंगे।
रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने बताया कि डिजिटल तकनीक के वाणिज्यिक प्रयोगों, समेकित ग्रामीण विकास, क्लाउड अकाउंटिंग, डाटा एनालिसिस और नवाचार पूर्ण डिस्ट्रीब्यूशन तथा सप्लाई चैन मैनेजमेंट जैसे गंभीर और अति महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा इस कांफ्रेंस का मुख्य आकर्षण रहेगी। प्रेसवार्ता में कॉन्फ्रेंस कोर्डिनेटर डॉ दिपिन माथुर और कॉन्फ्रेंस समन्वयक डॉ अनुराग मेहता भी मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

