Site iconSite icon AR Live News

श्रीमाली समाज की 800 सुहागन एक साथ करेंगी करवा चौथ पूजन

fireworks shop in udaipur sanchi fireworks patakhon ki dukan in udaipurfireworks shop in udaipur sanchi fireworks patakhon ki dukan in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा करवाचौथ का सामूहिक उद्यापन 20 अक्टूबर को बड़गांव क्षेत्र में स्थित श्री संस्कार भवन में होगा। इसमें एक साथ 800 महिलाएं सामूहिक रूप से करवाचौथ पूजन करेंगी। 51 महिलाएं करवाचौथ व्रत का उद्यापन भी करेगी।(Shrimali Samaj Karva Chauth)

संस्था के सांस्कृतिक मंत्री जमनालाल श्रीमाली ने बताया कि यह उद्यापन श्रीमाल समाज का अब तक का सबसे बड़ा उद्यापन कार्यक्रम होगा। इसमें श्रीमाली समाज के करीब 2500 लोग शामिल होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज की महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों की अलग-अलग समितियां बनाई गई है। समाज के संयुक्त महामंत्री भावप्रकाश दशोत्तर ने बताया कि कार्यक्रम में तैयारियां शुरू हो चुकी है।(Shrimali Samaj Karva Chauth )

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version