Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा उप चुनाव की तारीख हुई तय

election commission announced Maharashtra Jharkhand Assembly Elections and rajasthan Assembly by election 2024election commission announced Maharashtra Jharkhand Assembly Elections and rajasthan Assembly by election 2024

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राजस्थान सहित 15 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों और देश की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया गया है।(Rajasthan by elections 2024)

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राजस्थान की सातों विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नंवबर 2024 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 नवबंर को आएंगे। राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।(Rajasthan by elections 2024)

सलूंबर में भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ में कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन से सीट खाली हुई है। दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर और चौरासी सीट विधायकों के इस्तीफा देने से खाली हुई है। सांसद निर्वाचित होने से इन क्षेत्रों के विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को और झारखंड की 81 सीटों पर दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version