Site iconSite icon AR Live News

बुलडोजर कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी रिश्वत : नायब तहसीलदार 8 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

rajasthan baran acb arrest naib tehsildar for taking bribe in Anta Tehsil Baran districtrajasthan baran acb arrest naib tehsildar for taking bribe in Anta Tehsil Baran district

बारां,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारां की टीम ने सोमवार सुबह नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी नायब तसीलदार परिवादी से यह राशि उसकी दुकान को मिले नोटिस को रफादफा करने और बुलडोजर कार्रवाई नहीं करने की एवज में वसूल रहा था। (baran acb arrest naib tehsildar for taking bribe)

एसीबी महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि बारां जिले के सीसवाली उप तहसील के नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि परिवादी को उप तहसील सीसवाली से उसकी दुकान का अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिला है, इस नोटिस सहित पूरे मामले को रफादफा करने की एवज में नायब तहसीलदार 10 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है और रिश्वत नहीं देने पर दुकान पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दे रहा है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। आज सोमवार को नायब तहसीलदार ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर उसके घर ही बुला लिया। परिवादी नायब तहसीलदार के घर पहुंचा, एसीबी टीम भी आस-पास पहुंच गयी। नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर ने जैसे ही परिवादी से रिश्वत राशि के 8 हजार रूपए वसूले, एसीबी ने दबिश देकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version