Site iconSite icon AR Live News

मौसम अपडेट : मेवाड़ में आज भी बारिश की संभावना

fatehsagarfatehsagar

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून के विदा होने के बावजूद उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश का क्रम बीती रात भी बना रहा। चित्तौड़ जिले के डूंगला में सर्वाधिक 47 मिलीमीटर बारिश हुई। मेवाड़ में आज सोमवार को भी कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।(rain in udaipur rajasthan)

बीती रात उदयपुर जिले के मावली में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में 2, बड़गांव 5, गोगुंदा 2, खेरवाड़ा 6, झाड़ोल 16, भींडर 14, कानोड़ 8, कुराबड़ 5 और सायरा में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार और रविवार रात तेज बारिश होने से पीछोला, फतहसागर और उदयसागर सहित कई जलाशयों में आवक बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आज भी बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में 15 अक्टूबर को भी हल्की बारिश हो सकती है।
मानसून विदा होने के बाद शुरू हुए बारिश के दौर से अब गर्मी का असर खत्म हो गया है।(rain in udaipur rajasthan)

शनिवार रात को कई जगह हुई थी तेज बारिश

उदयपुर शहर सहित जिले में कई जगह शनिवार रात तेज बारिश हुई। शहर में तीन इंच जबकि वल्लभनगर में चार इंच बारिश हुई। बडगांव में 63 मिलीमीटर, झाड़ोल 68, बारापाल 65,मदार 44 मिलीमीटर बारिश हुई थी। कैचमेंट में भी तेज बारिश होने से कई जलाशयों में शनिवार को तेजी से पानी की आवक भी हुई। उसके चलते झाड़ोल क्षेत्र में मानसी वाकल बांध के गेट इस साल पहली बार खोले गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version