Site iconSite icon AR Live News

चूरू: बालिका गृह में शराब पार्टी और बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

churu minor girl lodged FIR against shelter home officials in pocso actchuru minor girl lodged FIR against shelter home officials in pocso act

एआर लाइव न्यूज। चूरू जिले के बालिका आश्रय गृह (शेल्टर होम) में रह रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और आश्रय गृह में शराब पार्टी के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। इसी आश्रम में रहने वाली एक बच्ची ने बीकानेर के बालिक आश्रय गृह में शिफ्ट होने के बाद बालिका गृह तत्कालीन संचालक और विभाग के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। (minor girl lodged FIR against shelter home officials in pocso act)

पुलिस ने बताया कि पीड़िता बच्ची दो साल पहले चूरू के बालिका गृह में रहती थी, अब वह बीकानेर के बालिका गृह में रह रही है। बीकानेर आने के बाद जब बच्ची को उसके सुरक्षित होने का भरोसा हुआ तो उसने आपबीती बताई। बच्ची ने आरोप लगाते हुए बताया कि चुरू के बालिका गृह में संचालक उसके दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता था। शराब परोसने के लिए उसे भेजा जाता था। जहां संचालक के दोस्त उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। बच्ची द्वारा विरोध करने पर बालिका गृह का स्टाफ उसे डराता-धमकाता था। (churu : minor girl lodged FIR against shelter home officials in pocso act)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version