Site iconSite icon AR Live News

गांधी ग्राउंड में हुआ रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

vijayadashami-2024-ravan-dahan-in-udaipurvijayadashami-2024-ravan-dahan-in-udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विजयदशमी पर शनिवार को उदयपुर में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम शहर के गांधी ग्राउंड में हुआ जिसमें रावण, मेघनाद के साथ ही कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। शहर के सुभाष चौराहा व चांदपोल बाहर संकट मोचन बालाजी पंचदेवरिया हनुमान मंदिर पर भी विजयदशमी पर्व मनाया गया। (ravan dahan in udaipur) गांधी ग्राउंड में बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 70 फीट लंबे रावण के पुतले, 65 फीट लंबे मेघनाद व 65 फीट लंबे कुंभकर्ण के पुतले के साथ ही लंका का दहन भी किया गया। पुतला दहन देखने के लिए शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई लोग मौजूद थे। वीडियो पर क्लिक कर देखें गांधी ग्राउंड में हुआ रावण दहन:-

गांधी ग्राउंड में पुतला दहन से पहले शक्तिनगर के सनातन मंदिर से शोभा यात्रा निकली। इसमें विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गां से होते हुए शाम को गांधी ग्राउंड पहुंची। इसके बाद पुतला दहन हुआ। शोभायात्रा से पहले शनिवार सुबह शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में नव शिशु का बाल मुंडन भी हुआ। शहर के सुभाष चौराहा व चांदपोल बाहर संकट मोचन बालाजी पंचदेवरिया हनुमान मंदिर पर भी विजयदशमी पर्व मनाया गया। (ravan dahan in udaipur)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version