Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में भगवान के प्रसाद में भी मिली मिलावट, 25000 का जुर्माना लगाया

शुद्ध-आहार-मिलावट-पर-वार-shudh aahar milawat par war campaign in udaipurशुद्ध-आहार-मिलावट-पर-वार-shudh aahar milawat par war campaign in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। त्यौहारी सीजन को देखते हुए उदयपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच का “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए तीन दल बनाए गए है। इधर पिछले दिनों लिए गए सैंपल की जांच में 9 फर्मों पर बेची जा रही सामग्री में मिलावट की पुष्टि हुई है। घटिया सामग्री उपयोग में लेने पर एडीएम कोर्ट द्वारा 9 फर्मों पर लगाया 785000 का जुर्माना लगाया है। एक बड़ी बात यह सामने आयी है कि शहर के बोहरा गणेश जी मंदिर के पास मैसर्स बोहरा गणेश मिष्ठान के बेसन के लडडू में भी मिलावट पायी गयी है। इस पर 25000 का जुर्माना लगाया गया है। कई भक्तगण इन्ही लड्डू को प्रसाद के रूप में भगवान को चढ़ाते है। (shudh aahar milawat par war campaign in udaipur)

सीएमएचओ डॉ.शंकरलाल बामनिया ने बताया कि दीपावली पर्व पर मावा, पनीर एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिठाईयां, तेल, घी आदि की खपत बढ़ जाने से इनमें मिलावट की संभावना ज्यादा रहती है। उदयपुर में तीन जांच दल बनाए गए है। जांच दल द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संबंधित दूकानदार के खिलाफ नियमानुसार कारवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि पूर्व में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद पदार्थां में मिलावट पाए जाने पर एडीएम कोर्ट द्वारा उदयपुर की 9 फर्मों पर कुल 785000 का जुर्माना लगाया है। महालक्ष्मी आइसक्रीम, गारियावास की कुल्फी सब स्टैंडर्ड (घटिया) 50000 का जुर्माना लगाया है। बोहरा गणेश मंदिर के पास स्थित मैसर्स बोहरा गणेश मिष्ठान के बेसन के लड्डू घटिया पाए जाने पर 25000 का जुर्माना लगाया गया है।

सीएमएचओ ने बताया कि मैसर्स दया नाश्ता सेंटर माली कालोनी का दही घटिया पाए जाने पर 50000, मैसर्स चामुण्डा दूध डेयरी जाटवाडी का दूध घटिया होने पर 100000, मैसर्स जय भैरुनाथ दूध डेयरी कुम्हारों का भट्टा का पनीर घटिया होने पर 100000, मैसर्स राज दूध डेयरी आई ब्लाक सेक्टर-14, का दूध घटिया होने पर 50000 का जुर्माना लगाया गया है।

मैसर्स भोला मसाला भंडार धानमंडी द्वारा खूला मिर्च पाउडर बेचने पर 50000, बेदला में कालूलाल तेली द्वारा घटिया नमकीन बेचने पर 100000 और मैसर्स ड्रग डिस्ट्रिब्यूटर, मधुवन दवा बाजार द्वारा मिसब्रांड फूड सप्लीमेंट पाये जाने पर इसके निर्माता सहित कुल 210000 का जुर्माना लगाया गया है। (शुद्ध-आहार-मिलावट-पर-वार-shudh aahar milawat par war campaign in udaipur 9 firms food samples found sub standered

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version