Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने तीतरड़ी के रूंडेला तालाब के भराव क्षेत्र से अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Udaipur Development Authority demolished illegal construction from Rundela talab areaUdaipur Development Authority demolished illegal construction from Rundela talab area

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लंबे समय बाद गुरूवार को उदयपुर में छोटे तालाबों को बचाने के लिए सख्ती नजर आयी। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने राजस्व ग्राम तीतरड़ी क्षेत्र में स्थित रूंडेला तालाब के अधिकतम भराव क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने की कारवाई की। यहां रेस्टोरेन्ट, पक्के मकान निर्माण और बाउण्ड्रीवाल ध्वस्त किए गए।(Rundela talab illegal constructions)

रूंडेला तालाब के अधिकतम भराव क्षेत्र में नए निर्माण हो रहे थे। ऐसे निर्माण को उदयपुर विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों चिन्हित किए और प्रकरण दर्ज कर आज उनको ध्वस्त करने की कारवाई की गई। यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि कुछ निर्माण के सम्बन्ध में सिविल न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उनको छोड़कर शेष निर्माण हटाए गए।(Rundela talab illegal constructions)

यूडीए आयुक्त राहूल जैन निर्देशानुसार राजस्व ग्राम मादड़ी पुरोहितान में रोड सीमा में स्वीकृति विपरीत सेट बैक क्षेत्र से छज्जे व अन्य निर्माण भी ध्वस्त किए गए। उक्त निर्माण को पूर्व में भी रूकवाया गया था। उसके बावजूद निर्माण कार्य जारी था। राजस्व निरीक्षक भरत हथाया, अभिमन्यू सिंह, अभय सिंह राणावत, विजय नायक व पटवारी भगवतीलाल भट्ट भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version