Site iconSite icon AR Live News

रीट परीक्षा:जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में संभावित

REET exam 2025 possible in JanuaryREET exam 2025 possible in January

जयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (रीट 2025) की तैयारियां शुरू हो गई है। रीट परीक्षा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित की गई है।(REET exam 2025)

शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने बताया कि अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा की फीस पूर्ववत ही रहेगी तथा परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा। परीक्षा उत्तीर्ण के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने तथा परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में होगी।

रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरूवार को शिक्षा संकुल में शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इसमें निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कैलाश चन्द शर्मा तथा संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।(REET exam 2025)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version