Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्जीय चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 50 वारदातें कबूली, 35 लाख का माल बरामद

udaipur police bust inter state theft gang of under construction buildings criminals accepted 50 theftudaipur police bust inter state theft gang of under construction buildings criminals accepted 50 theft

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने अंतर्राज्जीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए निर्माणाधीन मकानों से चोरी, नकबजनी की 50 से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 35 लाख रूपए तक का माल बरामद किया है, बदमाशों ने बीते एक से डेढ़ वर्ष में इन चोरियों को अंजाम दिया था। बदमाशों ने उदयपुर, राजसमंद और गुजरात के विभिन्न शहरों में वारदातें करना कबूला है। udaipur police bust inter state theft gang of under construction buildings criminals accepted 50 theft

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के ओगणा निवासी मांगीलाल (30) पुत्र धर्मचन्द मीणा, नाई के केली गांव निवासी भगवतीलाल (20) पुत्र नारायण मीणा, नयागुड़ा निवासी मुकेश (20) पुत्र रमेश मीणा, पीपलवास निवासी भरत (25) पुत्र मांगीलाल मीणा और नयागुड़ा निवासी कैलाश (25) पुत्र रामलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में सुखेर थाना क्षेत्र से करीब 20 चोरियों सहित कुल 53 चोरियां करना कबूला है। गिरोह के खुलासे में सुखेर थानाधिकारी हिमाशुसिंह राजावत के नेतृत्व में एएसआई सुनील विश्नोई, खुमाण सिंह, कांस्टेबल धनराज, अचलाराम, भारत सिंह और साइबर सेल के कुलदीप सिंह की विशेष भूमिका रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर करीब 35 लाख रूपए की कीमत का चोरी किया गया ब्रान्डेड वायरिंग का माल बरामद किया गया है। बदमाशों ने शहर के आस-पास ऐसा कोई एरिया नहीं छोड़ा, जहां चोरी न की हो। आरोपी अलग-अलग समूह बनाकर शहर के कॉलोनी आदि जगह पर घूमते तथा कोई भी नया बनता हुआ मकान मिलता तो दिन के समय रैकी कर लेते कि वहां पर वायरिंग का काम शुरू हुआ है या नहीं। उसके बाद रात में पिकअप, अल्टो व बाइक आदि लेकर जाते तथा वायर के बण्डल चोरी कर ले जाते।

वायर के अधिकतर बण्डल अभियुक्त मांगीलाल अपने कब्जे में रखता तथा वायर लगे होने पर वायरिंग को काटकर लेकर चले जाते। उक्त कटे हुए वायरिंग के तारों को जलाकर उसमें से ताम्बा निकाल कर कबाडियों को बेच देते। डीएसपी कैलाश चन्द्र ने बताया कि बदमाशों से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियों को भी नामजद कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

udaipur police bust inter state theft gang of under construction buildings criminals accepted 50 theft

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version