Site iconSite icon AR Live News

परिवार के भीतर प्यार और विश्वासघात की कहानी को दर्शाता “थर्टी डेज इन सितंबर”

Thirty Days in September Drama Shilpgram udaipurThirty Days in September Drama Shilpgram udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में महेश दत्तानी द्वारा लिखित “थर्टी डेज इन सितंबर” नाटक के मंचन के दौरान कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को बांध कर रखा। इस नाटक में एक परिवार के भीतर प्यार और विश्वासघात के विषयों को दर्शाया गया।(Thirty Days in September Drama)

नाटक में मुख्य किरदार में माला की दुर्दशा को विशिष्ट रूप से चित्रित किया गया। जो चुप्पी और सामाजिक उदासीनता के माहौल से घिरी हुई है और आधुनिकता के बाहरी दिखावे के बावजूद आन्तरिक संघर्षों से जूझती रहती है। “थर्टी डेज इन सितंबर” नाटक का लेखन जाने माने नाटककार महेश दत्तानी ने किया है। दत्तानी कई प्रसिद्व नाटको का निर्देशन कर चुके है इस नाटक को रूचि भार्गव नरूला ने निर्देशित किया है।

नाटक में माला का किरदार चिरमी आचार्य ने निभाया जो मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर में सहायक प्रोफेसर है। दीपक का किरदार उत्तर पश्चिम रेलवे, मुख्यालय, जयपुर में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण, अंकल का किरदार सहकारिता विभाग में एडिशनल रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत कार्तिकेय मिश्रा और शांता का किरदार राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास व भारतीय संस्कृति विभाग की विभागाध्यक्ष निकी चतुर्वेदी ने निभाया। पेपर वाला की भूमिका मोहित कृष्णा तथा राधिका के किरदार में वैदेही सक्सेना और आदमी के रोल में आसिफ शेर अली थे।(Thirty Days in September Drama)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version