उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में 15 से 25 अक्टूबर तक नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेगी। (national disabled cricket championship 2024 in udaipur)
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मैदान में दिव्यांग खिलाड़ियों के चौके-छक्के किसी रोमांच से कम नहीं होते हैं। चैंपियनशिप के आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएं संस्थान द्वारा की जाएगी। यह 4th नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप होगी। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिव्यांगों को खेलों से जोड़ते हुए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों के लिए समय-समय पर स्विमिंग चैंपियनशिप, व्हीलचेयर चैंपियनशिप और ब्लाइंड क्रिकेट चैंपियनशिप जैसे कई आयोजन कर चुका है। (national disabled cricket championship 2024 in udaipur)
यह भी पढ़ें : उदयपुर में हो चुकी है पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

