Site iconSite icon AR Live News

आरएएस अधिकारी डॉ.तरू सुराणा का निधन

RAS officer Dr. Taru Surana passes awayRAS officer Dr. Taru Surana passes away

कई दिनों से चल रहा था इलाज, चैन्नई में ली अंतिम सांस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आरएएस अधिकारी डॉ.तरू सुराणा का निधन हो गया। उदयपुर निवासी सुराणा पिछले कई दिनों से बीमार थी और चैन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनको डेंगू हुआ था और शुरूआती दौर में उदयपुर में उनका इलाज चला। इसी बीच उनका हार्ट फेल हो जाने पर चैन्नई ले जाया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद तरू सुराणा जिंदगी की जंग हार गयी।(RAS Taru Surana passes away)

42 वर्षीय डॉ.तरू सुराणा उदयपुर में डीआईजी स्टाम्प, उदयपुर सर्किल के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वे उदयपुर में डायरेक्टर टीआरआई, सीनियर मैनेजर आरएसएमएम लिमिटेड,भूमि अवाप्ति अधिकारी यूआईटी उदयपुर,उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर सेवाएं दे चुकी है। तरू सुराणा राजसमंद जिले में रेलमगरा और आमेट एसडीओ के साथ ही बांसवाड़ा जिले के गढ़ी में भी एसडीओ रह चुकी है। उनकी पहली पोस्टिंग अगस्त 2018 में सहायक कलेक्टर राजसमंद (अंडर ट्रेनिंग) के रूप में हुई थी।(RAS Taru Surana passes away)

परिवारजनों के साथ ही आरएएस अधिकारियों ने भी खूब प्रयास किए

मिलनसार अधिकारी तरू सुराणा को बचाने के लिए उनके परिजनों के साथ ही कई आरएएस अधिकारियों ने भी पूरा प्रयास किया,लेकिन तमाम प्रयास विफल रहे। आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने तरू सुराणा के निधन पर शोक जताते हुए इसे प्रशासनिक परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version