Site iconSite icon AR Live News

पाक के नापाक इरादे नाकाम कर रही राजस्थान पुलिस: पांच वर्षों में पकड़ी 1000 करोड़ की हेरोईन

rajasthan police seized 160 kg heroin in 5 years smuggled from pakistanrajasthan police seized 160 kg heroin in 5 years smuggled from pakistan

लकी जैन, उदयपुर। पाकिस्तान अपने नापाक इरादों के साथ इंटरनेशनल बॉर्डर के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी भारत में कर रहा है। इस बात का खुलासा पाकिस्तान बॉर्डर पार आने वाले मादक पदार्थों की की तस्करी की रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान और की गयी कार्रवाई के तहत हुआ है। राजस्थान पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में पाकिस्तान सीमा से पार भारत आयी 160 किलो हेरोईन पकड़ी है। इसकी बाजार कीमत करीब 1000 करोड़ रूपए से अधिक आंकी गयी है। हेराईन की मात्रा से ही पता चलता है कि पाकिस्तान कितने बड़े स्तर पर भारत में ड्रग्स स्मगलिंग कर रहा है। (rajasthan police seized 160 kg heroin in 5 years smuggled from pakistan)

गृह विभाग से प्राप्त अधिकृत आंकड़ों के अनुसार राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, बीकानेर, बाड़मेर जिलों से पिछले पांच वर्षों में पाकिस्तान से आयी 160 किलो हेरोईन पकड़ी है और इंटरनेशनल तस्कर गिरोह से जुड़े 129 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

पकड़ी गयी हेरोइर्न के दर्ज मामलों की पड़ताल में सामने आया है कि पाकिस्तान ड्रॉन के जरिए उसके नापाक मंसूबे पूरे करने का प्रयास कर रहा है। इंटरनेशनल तस्कर तस्करी के लिए ड्रॉन का भी सहारा ले रहे हैं। तस्कर ड्रॉन में हेरोईन के बंडल बांधकर इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से भारत भेज रहे हैं। ड्रॉन के जरिए हेरोईन बॉर्डर के इस पार किसी भी खेत में फेंक दी जाती है और फिर बॉर्डर एरिया में सक्रिय तस्कर खेत से हेरोईन उठा ले जाते हैं।

राजस्थान पुलिस इंटरनेशनल बॉर्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के लिए बीएसएफ सहित अन्य खूफिया एजेंसियों के सहयोग से ऑपरेशन सीमा संकल्प, फ्लश आउट, ऑपरेशन मन्सा, ऑपरेशन संजीवनी जैसे संयुक्त अभियान चला चुकी है। 

तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत ही राजस्थान पुलिस ने बीत पांच वर्षों में पाकिस्तान से आयी हेरोईन के 38 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें 160 किलो हेरोईन बरामद की है, इन मामलो में पुलिस 129 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 35 कुख्यात तस्कर अभी भी फरार चल रहे हैं।

rajasthan police seized 160 kg heroin in 5 years smuggled from pakistan. cost more than rs1000 crore, udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version