सिंघानिया लॉ कॉलेज के नवआगंतुकों का हुआ इंडक्शन प्रोग्राम
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के प्रतापनगर स्थित सिंघानिया लॉ कॉलेज (Singhania Law College Udaipur) में शुक्रवार को नवआगंतुक लॉ स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लॉ स्टूडेंट्स को देश में 1 जुलाई से लागू हुए नए कानूनों की जानकारी दी गयी, साथ ही एक वकील के लिए किसी केस में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की अहमियत समझायी गयी। इंडक्शन प्रोग्राम की मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी, मोटीवेशनल स्पीकर प्रतीक वैष्णव और सिंघानिया लॉ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक आचार्य ने कई उदाहरणों और अनुभव साझा कर छात्रों को कानूनी बारीकियों की महत्ता समझायी।
मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने कहा कि एक अधिवक्ता समाज और पुलिस की कार्य प्रणाली के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। पुलिस किसी भी मामले में अनुसंधान पूरा कर जब न्यायालय में पेश करती है, तो उस केस को न्यायालय में सही प्रकार से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी अधिवक्ता की होती है और इसलिए गुनहगारों को सजा दिलवाने में अधिवक्ता की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बदलते दौर के साथ अपराध, अपराध करने के तरीके और अपराधियों की प्रवृति में भी बहुत परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी समाज के प्रति काफी बढ़ जाती है।
टॉप करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान
लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथिगणों ने कॉलेज में टॉप करने वाले छात्र चिराग कुकड़ा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और 13 अन्य लॉ स्टूडेंट्स को भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य व सफलता के लिए पुरस्कृत किया, जिसमें नालसा की ओर से आयोजित इंर्टनशिप प्रोग्राम में भाग लेने वाले विद्यार्थी प्रमुख है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

