Site iconSite icon AR Live News

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को ईडी ने भेजा समन

ED summons to former captain of indian cricket team - CopyED summons to former captain of indian cricket team - Copy

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ईडी के निशाने पर आ गए हैं, प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है और उनको आज 3 अक्टूबर को ही पेश होना होगा। (ED summons to former captain of indian cricket team)

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन अब राजनीति में सक्रिय हैं और कांग्रेस नेता हैं। वे लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। अजहरुद्दीन 2019 से 2023 हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, उनके इस कार्यकाल के दौरान ही वित्तीय अनियमितता और धनशोधन के आरोप हैं।

अज़हरुद्दीन ने 1984 से 2000 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने 1989 से 1999 तक टीम की कप्तानी की, 47 टेस्ट मैचों में, उन्होंने भारतीय टीम को 14 मौकों पर जीत दिलाई और 19 टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही कई बार हार का सामना करना पड़ा। वनडे में, अज़हरुद्दीन ने 174 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जहाँ उन्होंने कप्तान के रूप में 90 मौकों पर जीत हासिल की और 76 बार हार का सामना किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version