Site iconSite icon AR Live News

नवरात्रि शोभायात्रा में झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हुआः करंट से 1 युवक की मौत, तीन गंभीर झुलसे

bhilwara Navratri procession Flag touched with high tension line man diedbhilwara Navratri procession Flag touched with high tension line man died

एआर लाइव न्यूज। भीलवाड़ा में गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के झातल गांव में नवरात्रि स्थापना पर निकल रही शोभायात्रा में झंडा लेकर चल रहे भक्तों में अचानक करंट दौड़ गया। भक्त जिस झंडे को लेकर चल रहे थे, वह झंडा 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं चार झुलस गए हैं। (Navratri procession in bhilwara)

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव से नवरात्र स्थापना के अवसर प्रति वर्ष आस-पास गांव के लोग शोभायात्रा निकालते हुए झातल गांव स्थित मंदिर पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे चेना का खेड़ा गांव से करीब 60 लोग झंडा लेकर गाते-बजाते पैदल 20 किलोमीटर दूर झातल गांव स्थित माता के स्थान के लिए रवाना हुए थे। एक युवक के हाथ में झंड़ा था। अचानक सड़क से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से झंडा टकरा गया, इससे युवक और उसके आस-पास मौजूद लोगों में करंट फैल गया। झंडा लेकर चल रहे युवक ईश्वर बैरवा पुत्र सोहन की मौके पर ही मौत हो गयी, शोभायात्रा में हड़कंप मच गया। शोभायात्रा में एक महिला, एक बच्चे सहित चार लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो गंभीर झुलसे हुए लोगों को भीलवाड़ा जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version