Site iconSite icon AR Live News

आदमखोर पैंथर ने अब मंदिर के पुजारी को मार कर खाया: गोगुंदा से बड़गांव पहुंचा आदमखोर, छठा इंसानी शिकार

udaipur maneater panther kills temple pujari in badgaon nearby udaipur city maneater leopards sixth human huntudaipur maneater panther kills temple pujari in badgaon nearby udaipur city maneater leopards sixth human hunt

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा के गांवों में आतंक फैला रहा आदमखोर पैंथर गोगुंदा से बड़गांव पहुंच गया है, जहां सोमवार तड़के उसने छठा इंसानी शिकार किया। आदमखोर पैंथर ने उदयपुर शहर से सटे बड़गांव उपखंड क्षेत्र के मदार पंचायत के राठौड़ों का गुड़ा गांव में मंदिर के पुजारी विष्णु गिरी का शिकार कर मार कर खा गया। मंदिर से 400 मीटर दूर मक्के के खेत में पुजारी का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर कलेक्टर अरविंद पोसवाल सहित पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के स्कूल की छुट्टी कर दी गयी है और ग्रामीणों में दहशत है। (udaipur maneater panther kills temple pujari)

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि पैंथर आदमखोर हो चुका है और अब वह बार-बार इंसानों पर ही अटैक करेगा। आमदखोर पैंथर के पैटर्न के अनुसार विशेषज्ञ बता रहे हैं कि एक शिकार के बाद अगला शिकार 4 से 5 किलोमीटर की रेडियस में कर रहा है। पुलिसकर्मी, वनकर्मी और आर्मी के जवान और ग्रामीणों की 20 अलग-अलग टीमें बनायी गयी हैं, ये सभी टीमें वनक्षेत्र और आस-पास के संभावित स्थानों पर आदमखोर पैंथर की तलाश कर रही हैं। पुलिस डॉग स्क्वॉयड, आर्मी के अत्याधुनिक उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों को लाउड स्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है कि आने वाले दो-तीन दिन घर के बाहर न सोएं। रात को घर से बाहर न निकलें, जब भी घर से बाहर निकलें तो समूह बनाकर ही जाएं।

राठौड़ों का गुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गवरी कार्यक्रम के चलते रात तीन बजे तक गांव में चहल-पहल थी। रात तीन बजे तक ग्रामीणों ने पुजारी विष्णु गिरी को देखा भी था। पुजारी मंदिर के बाहर सो रहे थे। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो जमीन पर खून पड़ा देख उन्हें अंदेशा हुआ। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए, आस-पास पुजारी की तलाश की तो करीब 400 मीटर दूर मक्के के खेत में पुजारी का क्षत-विक्षत शव मिल गया। पैंथर ने पिछले शिकारों की तरह ही पुजारी का शिकार कर शव खाया था। पैंथर अटैक के मौके पर निशान भी थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस को सूचना दी। (udaipur maneater panther kills temple pujari)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version