Site iconSite icon AR Live News

दवाओं के दुष्प्रभाव की रोकथाम के लिए रिपोर्टिंग जरुरी

udaipur Geetanjali Institute of Pharmacy 4th National Pharmacovigilance Week 2024udaipur Geetanjali Institute of Pharmacy 4th National Pharmacovigilance Week 2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में 17 से 25 सितंबर तक राष्ट्रीय फार्मेकोविजिलेंस सप्ताह विविध प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न माध्यमों द्वारा दवाओं के दुष्प्रभाव व उनकी रोकथाम के लिए रिपोर्टिंग जरुरी है, विषय पर जानकारी दी गयी। आज राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर गीतांजलि यूनिवर्सिटी कैंपस में फार्मासिस्ट रैली हुई। इसमें मुख्य अतिथि गीतांजलि यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मयूर रावल उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट का रिसर्च क्षेत्र में बहुत महत्व है और विभिन्न हेल्थ केयर विभागों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्था के प्रधानाध्यापक डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ जी ने बताया कि फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारियां व दवाइयां के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता फैलाना हम फार्मासिस्ट का कर्तव्य है। कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण के दौरान सभी विजेता छात्रों को मोमेंटो और मेडल देकर उनका सम्मानित किया गया।

Exit mobile version