Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव में गवरी वलावण शोभायात्रा में उमड़ा धर्म उत्साह

gavri shobhayatra in badgaon udaipur gavri folk dancegavri shobhayatra in badgaon udaipur gavri folk dance

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव में गुरुवार को वलावण के साथ ही गवरी का समापन हुआ। गुरुवार को खेड़ा माता चौक में गवरी रमी। यहीं पर गवरी में शामिल आदिवासी भाइयों को बहन बेटियों ने पेरावणी की। इसके बाद गवरी दल अपार जन समूह के साथ आशापुरा माता जी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद हाथी पर सवार गौरज्या माता की शोभायात्रा शुरू हुई। (gavri shobhayatra in badgaon udaipur)

थाली मादल की थाप पर नाचते गवरी कलाकार और गौरज्या माता की शोभायात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती रही वैसे वैसे धर्म सैलाब उमड़ता गया। लोगों ने गौरज्या माता जी को नमन कर आशीर्वाद लिया। शाम को शुभ मुहूर्त में वर्षो से तय स्थान पर हाथी पर सवार गौरज्या माता को जल में विसर्जित किया। 

बुधवार देर रात आशापुरा माता जी मंदिर पर गवरी दल के प्रमुख पंत की अग्नि परीक्षा हुई । इन सभी ने अग्नि परीक्षा देकर गौरज्या माता के समक्ष यह प्रमाण दिया कि हमने तन मन से कठिन तपस्या और तप का पालन करते हुए गवरी व्रत का धर्म निभाया।

बुधवार रात खेड़ा माता चौक में गवरी नृत्य देखने इस कदर लोग उमड़ पड़े कि गांव का सबसे बड़ा चौक होने के बावजूद यहां जगह कम पड़ गई। हालांकि लोगों ने गुरुवार तड़के तक गवरी नृत्य देखा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version