उदयपुर में औसतन हर दिन दो लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत
लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज।)। सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों की संख्या किसी आतंकी घटना या आपदा में मारे गए लोगों से कहीं अधिक होती है, यहीं कारण है कि रोड एक्सीडेंट को रोड टेरेरिज्म की उपमा तक दी जा चुकी है। इसी बीच राजस्थान में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं और उसमें मारे गए लोगों के आंकड़ों की पड़ताल की गयी तो चिंताजनक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिछले डेढ वर्ष के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा हादसे राजधानी जयपुर और उदयपुर में हुए हैं। (road accident and death in udaipur jaipur rajasthan)
पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2024 के बीच प्रदेश में 35693 सड़क हादसे हुए हैं, इनमें 16768 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33328 लोग घायल हुए हैं। विभाग द्वारा किए गए विश्लेषण में ज्यादातर सड़क हादसों के पीछे वाहन चालक का ध्यान भटकने, यातायात नियमों को तोड़ने, सड़कों की खराबी सामने आयी है। हालां कि हादसों में कमी लाने के लिए सरकार या विभागों के पास कोई पुख्ता योजना नहीं है।
डेढ़ वर्ष में उदयपुर में 786 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए
पुलिस विभाग से प्राप्त 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2024 के बीच हुए सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि इस अंतराल में सबसे ज्यादा हादसे जयपुर और उदयपुर में हुए हैं। जयपुर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण सभी सर्किल में कुल 5469 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 1742 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 4550 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस डेढ़ वर्ष में उदयपुर जिले 2066 सड़क हादसे हुए, जिनमें 786 लोग मारे गए और 1781 लोग घायल हुए हैं। उदयपुर के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अनुसार सड़क हादसों के ये आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं।
उदयपुर को लेकर अलग से स्टडी हो और रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू किया जाए
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में हुए हादसों के कारणों का विश्लेषण होता है, हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी है कि जिलेवार योजना बनायी जाए, जिस जिले में हादसों की संख्या के पीछे जिस तरह के कारण ज्यादा सामने आए हों, वहां उसके निवारण पर काम करने की जरूरत है। उदयपुर में सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक है, उदयपुर में सड़क हादसे, हादसों के कारण, ट्रेफिक पुलिस की भूमिका और रोकथाम के अन्य पहलुओं पर स्टडी होनी बेहद जरूरी है।
1 जनवरी 2023 से 31 मई 2024 के बीच 1000 से अधिक सड़क हादसों वाले जिले
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

