Site iconSite icon AR Live News

6 बार की विधायक रह चुकीं सूर्यकांता व्यास का निधन

jodhpur Six time MLA Suryakanta Vyas passes awayjodhpur Six time MLA Suryakanta Vyas passes away

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधपुर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का बुधवार को निधन हो गया। 86 साल की सूर्यकांता व्यास को राजनीति में जीजी के नाम पुकारा जाता था। सूर्यकांता व्यास 1990 से लेकर लगातार सात बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं थीं, जिसमें 6 बार उन्हें जीत हासिल हुई थी। तीन बार जोधपुर विधानसभा से जीतीं तो तीन बार सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से बनीं। बीते वर्ष हुए चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। (jodhpur Six time MLA Suryakanta Vyas passes away)

सूर्यकांता व्यास ने पार्षद से राजनीतिक सफर शुरू कर विधायक बनीं और जोधपुर के विकास में कई कार्य करवाए। उनके काम और व्यवहार के चलते दोनों ही पार्टियों के नेता उनका सम्मान करते थे। उन्होंने भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में काम किया, तो कांग्रेस शासित अशोक गहलोत सरकार में भी विपक्ष की विधायक होने के बावजूद जोधपुर के विकास के लिए मौके मिले। jodhpur Six time MLA Suryakanta Vyas passes away

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version