Site iconSite icon AR Live News

लाइन में खड़े-खड़े हुआ ब्लडप्रेशर हाई, मस्तिष्क में एन्यूरिज्म फटा, कोइलिंग कर बचाई गयी जान

gbh american hospital doctor team done aneurysm coiling to save patient lifegbh american hospital doctor team done aneurysm coiling to save patient life

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बैंक में लेन-देन के लिए लाइन में खड़ा एक व्यक्ति अचानक हुए असहनीय सिर दर्द के साथ बेहोश हो गया। बैंक में अफरा-तफरी मच गयी, उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से परिजन मरीज को जीबीएच अमेरिकन ऑस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों को जांच में बता चला कि अचानक हाई ब्लड प्रेशर के कारण मरीज के मस्तिष्क में एन्यूरिज्म फट गया है, इसके बाद चिकित्सकों ने न्यूरो साइंस की भाषा के अनुसार एन्यूरिज्म कोइलिंग कर उसकी जान बचाई गई। (aneurysm coiling in gbh american hospital)

ग्रुप डायरेक्टर डॉ आनंद झा ने बताया कि सलूंबर निवासी राकेश चौबीसा (40) पिछले दिनों बैंक में गए थे। वहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें तेज सिर दर्द होने लगा और वे वहीं बेहोश हो गए थे। इस पर उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उदयपुर रैफर किया गया। परिजन उन्हें जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। एमआरआई रिपोर्ट में पाया गया कि सिर दर्द का कारण हाई ब्लड प्रेशर था, जिसमें रोगी के मस्तिष्क की धमनियों से बना गुब्बारा फट गया और वहां रक्तस्त्राव के बाद खून का थक्का बन गया था। इस पर इनका एन्यूरिज्म कोइलिंग करना तय किया गया।

एंडोवेस्कुलर इंटरवेंशनल न्यूरो सर्जन डॉ. एस.आर. चौधरी व टीम ने पैर के रास्ते से मस्तिष्क तक गाइड वायर ले जाकर रोगी के रक्तस्त्राव वाले हिस्से की कोइलिंग कर ब्लॉक किया। इसके तुरंत बाद रोगी के मस्तिष्क में अन्य धमनियों में रक्त प्रवाह सुचारू हुआ। इस प्रोसिजर के बाद रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो गया। दो दिन न्यूरो आईसीयू में रखने व ऑबजर्वेशन के बाद रोगी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रोगी के स्वस्थ होने पर उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉ. एस.आर. चौधरी के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के कारण मस्तिष्क की धमनी पर दबाव बढ़ गया था और गुब्बारा बनकर फट गई थी। समय पर हॉस्पिटल लाने व उपचार शुरू होने से रोगी का खतरा टल गया, साथ ही संभावित लकवा का खतरे से भी बचा लिया गया। इस तरह के मरीज में एन्यूरिज्म कोइलिंग कारगर साबित होती है और बिना किसी चीरे के यह सर्जरी की जाती है। वे अब तक इस तरह के सौ से अधिक केस कर चुके है।(gbh american hospital doctor team done aneurysm coiling to save patient life)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version