Site iconSite icon AR Live News

जीएचसीएच में तम्बाकू निवारण केंद्र का शुभारंभ

Tobacco Cessation Center inaugurated at Geetanjali Medical College and Hospital udaipurTobacco Cessation Center inaugurated at Geetanjali Medical College and Hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में आज मंगलवार को तम्बाकू निवारण केन्द्र शुरू हुआ। सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से किया। केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ भगराज चौधरी ने बताया कि नेशनल मेडिकल काउंसिल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के इस साझा पहल के तहत तम्बाकू का सेवन करने वाले रोगियों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव एवं तम्बाकू निवारण के तरीकों और उपचार के बारे में परामर्श दिया जाएगा। इसमें सामुदायिक चिकित्सा विभाग कम्युनिटी मेडिसिन, मानसिक स्वास्थ्य विभाग एवं श्वसन रोग विभाग के चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। तम्बाकू निवारण के लिए परामर्श, उपचार व काउंसिलिंग निशुल्क होगी। (Tobacco Cessation Center inaugurated at Geetanjali Medical College and Hospital udaipur)

इस अवसर पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता गुप्ता, गीतांजली हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिन्टेन्डेट डॉ. हरप्रीत सिंह, सीओओ ऋषि कपूर, श्वसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव छाबड़ा, मानसिक स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जीनगर और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित उपस्थित रहे।

Exit mobile version